- Hindi News
- स्क्रब टाइफस से घुमारवीं की वृद्घा की मौत
स्क्रब टाइफस से घुमारवीं की वृद्घा की मौत
शिमला | स्क्रबटाइफस से घुमारवी की वृद्धा की माैत हो गई है। उसका आईजीएमसी में उपचार चल रहा था। उसे 5 सितंबर को गंभीर हालत में आईजीएमसी में लाया गया था। सोमवार को महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद स्क्रब टाइफस से मरने वालों का अांकाड़ा आठ पहुंच गया है। सोमवार को आईजीएमसी पहुंचे 30 लोगों में स्क्रब टाइफस की आशंका के चलते इनका एलीजा टेस्ट कराया गया। इसमें से 16 मरीज स्क्रब टाइफस से ग्रस्त पाए गए। इस आंकड़े के बाद स्क्रब टाइफस की चपेट में आने वालों की संख्या 360 पहुंच गई है। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने कहा कि आईजीएमसी में मरीजों का सही ढंग से उपचार किया जा रहा है। स्क्रब टाइफस के मरीज यहां पर गंभीर हालत में पहंचते हैं। यदि लक्षणों का पता चले तो तुरंत यहां आएं तो उनका इलाज संभव है।