एनओसी के विरोध में सीपीआईएम
शिमला|सीपीआईएम कीराज्य कमेटी ने जल विद्युत परियोजनाओं को लगाने में एनओसी की शर्त खत्म करने का विरोध किया है। पार्टी के राज्य सचिवालय सदस्य टिकेंद्र पंवर ने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं को लगाने के लिए पीब्ल्यूडी, आईपीएच, मत्स्य विभाग और राजस्व विभाग से अनुमति छूट देने की घोषणा करने का फैसला चौकाने वाला है। इन परियोजनाओं पर निगरानी रख कर राज्य यहां के लोगों के हितों को सुरक्षित किया जाना चाहिए था। पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सराकर ने इस के उलट इन परियोजनाओं में परियोजना मालिकों द्वारा पूरी हरित पट्टी और पर्यावरण को बर्बाद करने की छूट दे रही है। पार्टी ने सरकार से इस फैसले को वापिस लेने की मांग की है। सरकार से स्टेक होल्डर्स की बैठक बुलाने की मांग की है ताकि लोगों प्रदेश के हितों को सुरक्षित रखा जा सके।