अनुबंध पैरा शिक्षक किए जाएं नियमित
शिमला| हिमाचलप्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार से अनुबंध एवं पैरा शिक्षकों को नियमित करने तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में रिक्त चल रहे प्रधानाचार्यों के 350 पदों को भरने की मांग उठाई है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मनोज पाल सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार इन वर्गों का शोषण कर रही है। 11 वर्ष पूरे करने पर भी यह वर्ग नियमित नहीं किया गया है। जबकि सरकार के एक वर्ष तक किए गए कार्यों को दर्शाने के लिए इन वर्गों को नियमित करने का दावा किया गया है। उन्होंने मांग उठाई कि प्रधानाचार्यों के पदों को मुख्याध्यापकों एवं प्रवक्ताओं से 50-50 आधार पर भरा जाए। मांग उठाने वालों में संघ के महासचिव लाल चंद चंदेल, कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हरनाम सिंह, राज्य प्रवक्ता मोहिंद्र चौहान एवं महिला इकाई की महासचिव सुलोचना चौहान शामिल हैं।