पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश के छावनी क्षेत्रों में सैलानी लाने की तैयारी

प्रदेश के छावनी क्षेत्रों में सैलानी लाने की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलके छावनी क्षेत्रों के पुराने इतिहास को संजौने आैर सैलानियों को यहां लाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए राज्य पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने पहल की है। उन्होंने इसको लेकर ले. जनरल को पत्र लिखा है। इसमें राज्य की नौ छावनी क्षेत्र जहां का इतिहास गौरवमयी है आैर यहां के एेतिहासिक भवनों की जानकारी जुटा सैलानियों को आकर्षित करने की योजना है। सरकार का मानना है कि बिट्रिशकाल में राज्य के छावनी क्षेत्रों का काफी रोचक इतिहास है। इसमें देसी ही बल्कि विदेशी सैलानियों की भी काफी रुचि रहती है। हालांकि छावनी क्षेत्रों में कई क्षेत्रों में जाना प्रतिबंध रहता है। इसको लेकर सभी कंटोनमैंट क्षेत्र के अधिकारियों को पत्र भेजे जाएंगे। राज्य पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि शीघ्र ही इस मसले पर बैठक आयोजित की जानी है।