फीस के विरोध में उतरे छात्र
यूनिवर्सिटीप्रशासन की ओर से फीस में की गई बढ़ोतरी के विरोध में प्रदेश भर के कॉलेज छात्रों के साथ शिमला शहर के चारों कॉलेजों में आम छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार विरोध जताया। एबीवीपी और एसएफआई छात्र संगठनाें की ओर से बनाई गई संयुक्त समन्वय समिति के आवाहन पर सोमवार को संजौली कोटशेरा, संस्कृत कॉलेज फागली और आरकेएमवी कॉलेज में पूर्ण शिक्षा बंद रही। कॉलेजों में छात्रों के संयुक्त समिति के बैनर तले यूनिवर्सिटी और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कॉलेज गेट पर जमा होकर कॉलेज प्रशासन को फीस वृद्वि में यूनिवर्सिटी का साथ देने के भी आरोप लगाए और इसके खिलाफ भी नारेबाजी की।
यूनिवर्सिटीसे हटाई जाए धारा 144
एबीवीपीजिला संगठन मंत्री अतुल शर्मा और एसएफआई जिला सचिव चंद्रकांत वर्मा की ओर से जारी किए गए संयुक्त बयान पर यूनिवर्सिटी पर लागू की गई धारा 144 को सरासर गलत बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार से इसे जल्द से जल्द हटाने की मांग की है। कैंपस में छात्रों पर बरसाई गई लाठियों के पीछे प्रदेश सरकार का हाथ है।
शिमला में सोमवार को विवि में पूर्ण शिक्षा बंद के चलते खाली पड़ा क्लास रूम।
संयुक्त समन्वय समिति का कहना है कि अगर यूनिवर्सिटी प्रशासन फीस वृद्वि के फैसले को जल्द ही वापस नहीं लेती है तो वे 26 सितंबर को प्रदेश भर के छात्रों को शिमला में लाकर एक महारैली करेंगे। इसके बाद भी फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया जाता तो प्रदेशभर में आम छात्रों को लामबंद करके सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा।
शिमला में साेमवार को संजौली कॉलेज में फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र संगठनों के कार्यकर्ता।