पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिमाचल कांग्रेस ने भंग किए पार्टी के 10 विभाग

हिमाचल कांग्रेस ने भंग किए पार्टी के 10 विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | हिमाचलप्रदेश कांग्रेस पार्टी ने निष्क्रिय 10 विभागों को भंग कर दिया है। इनका गठन नए सिरे से किया जाएगा। पिछले काफी दिनों से इन विभागों को भंग करने की प्रक्रिया चली हुई थी। प्रदेश कांग्रेस पार्टी की तरफ से पार्टी हाईकमान को यह मामला भेजा था। पार्टी हाईकमान ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिन विभागों को भंग किया था वह पिछले काफी समय से निष्क्रिय चल रहे थे। पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है। भंग किए गए विभागों में जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे है। ब्लॉक, जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर फेरबदल किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलेगी और प्रदेश में पहले से अधिक सशक्त होकर उभरेगी। पत्रकारवार्ता के दौरान सीपीएस रोहित ठाकुर, जगजीवन पाल, हरभजन सिंह भज्जी, नरेश चौहान, संजय चौहान सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

नई कार्यकारिणी का आकार छोटा होगा। संगठन पार्टी के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को इसमें तैनाती दी जाएगी। लोग कम होने से काम जल्दी होगा।

अल्प संख्यक विभाग, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग), पूर्व सैनिक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, पंचायती राज विभाग, बुद्विजीवी विभाग, किसान खेत मजदूर कांग्रेस विभाग, खेल विभाग, व्यापार विभाग पेंशनर विभाग शामिल हैं।