पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा आक्रोश रैली में दो हजार युवा जाएंगे दिल्ली

युवा आक्रोश रैली में दो हजार युवा जाएंगे दिल्ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशयुवाकांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चें पर विफल हुई है। ‘अच्छे दिन’ के सब्जबाग दिखाने वाली यह सरकार आम व्यक्ति से दूरी बनाकर जन अहित के कार्य में लगी हुई है। महंगाई जस की तस बनी हुई है और युवाओं को छला गया है। केंद्र सरकार के खिलाफ देश के युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25सितंबर को दिल्ली के जंतर मंतर में युवा कांग्रेस ‘युवा आक्रोश रैली’ का आयोजन कर रही है। इसमें प्रदेश के लगभग 2000 युवा भाग लेंगे।

जंतर-मंतर में होगी रैली

बरठीं: लोकनिर्माण विश्राम गृह बरठीं में पत्रकारों को संबोधित करते हुए हिम ऊर्जा एवं मार्किटिंग कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता से एक सौ युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित युवा राष्ट्रीय कांग्रेस आक्रोश रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर में देश भर के युवा कांगेसी कार्यकर्ता नेता भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों में महंगाई को कम करने, सौ दिन में काला धन वापस लाने, अन्य वादे किए थे, लेकिन पूरे नहीं किए।