पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग ने जारी की 500 प्रवक्ताओं की अनुपूरक वरीयता सूची

शिक्षा विभाग ने जारी की 500 प्रवक्ताओं की अनुपूरक वरीयता सूची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभागने आज स्कूल कॉडर के 500 प्रवक्ताओं की अनुपूरक वरियता सूची जारी कर दी है। यह वरीयता सूची विभाग ने वर्ष 1994 से लेकर 2010 तक की जारी की गई। इस वरियता सूची को लेकर विभाग ने प्रदेश के सभी उप निदेशकों से उनके सुझाव आपत्तियां मांगी है। इसे विभाग ने टाइम बाउंड करते हुए अधिकारियों को दस दिन के अंदर उनसे सुझाव मांगे है ताकि विभाग उसमें आवश्यक फेरबदल कर सके। नई वरीयता सूची को बनाए जाने की मांग प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ शिक्षा विभाग से कर चुका था। जिसे विभाग ने मानते हुए आज प्रवक्ताओं की अनुपूरक सूची को जारी कर दिया गया है।