- Hindi News
- युवाओं को रेडक्राॅस से जोड़ने की जरूरत: उर्मिला
युवाओं को रेडक्राॅस से जोड़ने की जरूरत: उर्मिला
प्रदेशरेडक्राॅससोसायटी की अध्यक्ष राज्यपाल उर्मिला सिंह ने कहा कि राज्य में मानवता की सेवा पर केंद्रित गतिविधियों को और गति प्रदान करने के लिए युवाओं की रेडक्राॅस गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। वह सोमवार को राजभवन में आयोजित राज्य रेडक्राॅस सोसायटी की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में गठित युवा रेडक्राॅस शाखाएं बहुत प्रभावी हो सकती हैं। पहाड़ी राज्य होने के कारण प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की संभावना बनी रहती है। इसलिए राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र बहुत मजबूत होना चाहिए और किसी भी अप्रिय घटना के दौरान राहत कार्यों को प्रभावी रूप से अंजाम देने के लिए स्वय सेवियों को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य रेडक्राॅस में अंशदान में सबसे बेहतर भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए उपायुक्त लाहौल-स्पीति के प्रतिनिधि को सम्मानित किया।
बेहतरस्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सरकार प्रयासरत: स्वास्थ्यएवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि 567 करोड़ की लागत से चंबा, हमीरपुर और नाहन में तीन नए मेडिकल काॅलेज खोले जाएंगे। आईजीएमसी शिमला में कैंसर अस्पताल को स्तरोन्नत करने मंडी में कैंसर अस्पताल के निर्माण लिए 45.45 करोड़ अस्पतालों में जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए 29.59 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं एक वर्ष तक की आयु के बच्चों को अस्पताल से घर छोड़ने के लिए निशुल्क 102 बैकड्राप सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर रेडक्रास गतिविधियों को गति प्रदान की जाए।
इस अवसर पर राज्यपाल की सचिव एवं राज्य रेडक्राॅस सोसायटी की महासचिव अनिता तेगटा, राज्य रेडक्राॅस सचिव पीएस राणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और राज्य रेडक्राॅस स्टाफ बैठक में मौजूद रहे।
राज्यपाल ने राज्य रेडक्राॅस सोसायटी, शिमला के स्वयं सेवियों के मानदेय को बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने एवं कर्मचारियों को वर्ष 2010 से महंगाई भत्ता प्रदान करने की घोषणा की। मौजूदा समय में शिमला क्षेत्र में चार स्वयं सेवी लगाए गए हैं। उन्होंने नियमित तौर पर रक्तदान शिविर लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ढली में वृद्धाश्रम का निर्माण विचाराधीन है।
रेडक्राॅस सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता करतीं राज्य