- Hindi News
- ब्वॉयज स्कूल हमीरपुर में बनेगी बॉस्केटबॉल फील्ड
ब्वॉयज स्कूल हमीरपुर में बनेगी बॉस्केटबॉल फील्ड
बालसीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर में शीघ्र ही बॉस्केटवॉल के खिलाड़ियों को नेशनल लेबल की फील्ड की सुविधा मिलेगी। यहां नेशनल मैच करवाने का रास्ता भी साफ हो गया है। स्कूली खिलाड़ियों के अलावा बाहरी खिलाडि़़यों को भी यहां प्रेक्टिस करने की मंजूरी मिलेगी।
फील्ड में कोटा स्टोन का लाल पत्थर लगेगा। स्कूल प्रबंधन ने कमेटी बनाकर इसका कार्य शुरू कर दिया है। इसका काम एक माह के भीतर पूरा हो जाएगा। इस नई फील्ड तैयार करने पर करीब साढ़े 3 लाख रुपए खर्च होंगे, जबकि 1.12 लाख रुपए के फील्ड के लिए पोल जालंधर से अलग से मंगवाए लिए गए हैं। शाम के समय स्कूल के खेल स्टेडियम में आने वाले खेल विभाग के युवा खिलाड़ियों को बाॅस्केटवॉल खेलने की सुविधा मिलेगी। गौर रहे कि बाहरी खिलाड़ियों को यहां खेलने के लिए स्कूल प्रिंसिपल से मंजूरी लेनी होगी। यह फील्ड स्कूल फंड के पैसे से बनाई जा रही है। सिर्फ बॉस्केटवॉल के पोल खरीदने के लिए एक लाख 12 हजार रुपए की रािश डायरेक्टर हायर एजूकेशन शिमला की ओर से मिले हैं।
^नेशनल लेबल की बॉस्केटवॉल फील्ड तैयार की जा रही है। इस पर करीब साढ़े तीन लाख तक का राशि स्क्ूल फंड से खर्च होगी। इसके अलावा करीब 15 लाख से नई दो मंजिला व्यवसायिक ट्रेड की बिल्डिंग बनाई जा रही है। इसके लिए 3 लाख रुपए गए हैं। राजेंद्रवर्मा, प्रिंसिपलकम बीपीओ बाल जीएसएसएस हमीरपुर
फील्ड निर्माण के अलावा यहां बनने वाले ऑटोमोबाइल और हैल्थ केयर के व्यवसासिक ट्रेड भवन निर्माण कार्य की देखरेख एसएमसी कमेटी कर रही है। एसएसए के जेई इसमें तकनीकी एक्सपर्ट बनाए गए हैं। नगर परिषद के अध्यक्ष को कमेटी में शमिल किया गया है।