पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुिलस डॉग स्क्वायड को पड़े खाने के लाले

पुिलस डॉग स्क्वायड को पड़े खाने के लाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शातिरअपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रदेश में पुलिस के साथ तैनात एक्सपर्ट डाॅग स्क्वायड को खाने का बजट नहीं मिल रहा है। पिछले कई महीनों से सभी जिलों में इन डाॅग्स के खाने के बिल सीआईडी हेडक्वार्टर से क्लीयर नहीं हुए हैं।

केयर टेकरों को ही अपनी जेब से पैसे खर्च कर इनके खाने का इंतजाम करना पड़ रहा है। इन डाॅग्स की रोजाना की डाइट अच्छी खासी होने के चलते हर माह हजारों रुपए के बिल बनते हैं। लिहाजा इन्हें बिना बजट भरना सबके लिए मुश्किल हो गया है। समय पर बिलों की पेमेंट होने से दिक्कत खड़ी हो गई है। बहरहाल अभी तक कई महीनों के बिल हेडक्वार्टर से क्लीयर नहीं हो पाए है, इसलिए केयर टेकरों को अपनी ही जेब से पैसे खर्च कर डॉग्स के खाने का इंतजाम करना पड़ रहा है।

^डाॅग स्क्वायड के डाइट बजट की डिमांड हेडक्वार्टर के मार्फत सरकार से की गई है। बजट आते ही सभी जिलों में जारी कर दिया जाएगा। प्रेमसोनी, अकाउंटेंट,सीआईडी अकाउंटस ब्रांच शिमला

प्रदेश में सीआईडी के पास 17 ट्रेंड डाॅग हैं। इनमें स्नीफर ट्रैकर कैटागिरी के शामिल हैं। सुरक्षा बेड़े के ये डाग 10 साल तक पुलिस विभाग में सेवाएं देते हैं। रिटायर होने पर इन्हें नीलाम कर दिया जाता है। प्रदेश में शिमला में 3, धर्मशाला 2, हमीरपुर-ऊना-सोलन में एक-एक, चंबा में 2, कुल्लू-मंडी- बिलासपुर में दो-दो डाग तैनात किए गए हैं। इनके साथ एक-एक कांस्टेबल की भी तैनाती की गई है। ये डाॅग चोरी की वारदातों, मर्डर, एक्सपलोसीव नारकोटिक्स का पता लगाने के अलावा वीआईपी अरेंजमेंटस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन बजट मिलने से इन्हें व्यवस्था की देरी झेलनी पड़ रही है। सभी डाॅग्स पर हर माह करीब 70 हजार की डाइट बनती है। प्रदेश के डाॅग स्क्वायड में 21 पद हैं। इनमें कुछ पद खाली हैं।

पुलिस महकमे के इन स्पेशल ट्रेंड डाॅग्स पर हर माह डाइट का खर्च कम से कम 3 से 4 हजार तक बैठता है। इन्हें डाइट मेन्यू के हिसाब से ही रोजाना खाना दिया जाता है। इसमें चपातियां, कैलशियम टेबलेट, टॉनिक सिरप, मीट, सब्जियां दूसरी चीजें शामिल हैं। हर माह के खर्च का बिल सीआईडी विंग को केयर टेकर (कांस्टेबल रैंक) द्वारा भेजा जाता है। इसके बाद पेमेंट होती है। हालांकि इसके आने-जाने में वक्त लगता है। तब तक पेमेंट उसे ही करनी पड़ती है। इसमें किसी तरह का एडवांस बजट उन्हें नहीं मिलता है। पिछले कई माह के बिल हैड