पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार नो लॉस नो प्रोफिट पर देगी दिवाली का चीनी कोटा, खाद्य निरीक्षकों से मांगी िडमांड

सरकार नो लॉस नो प्रोफिट पर देगी दिवाली का चीनी कोटा, खाद्य निरीक्षकों से मांगी िडमांड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरबार की तरह इस बार भी प्रदेश में लोगों को दीवली उत्सव पर चीनी का अलग से फेस्टिवल कोटा जारी किया जाएगा इसके लिए सरकार ने प्रदेश के सभी खाद्य निरीक्षकों से चीनी की अतिरिक्त िडमांड मांग ली है, ताकि सरकार मांग के अनुसार चीनी की व्यवस्था कर सके। सरकार नो प्रोफिट नो लॉस पर लोगों को चीनी उपलब्ध करवाएगी। सरकार काे बाजार से जिस भी भाव पर चीनी पड़ती है सरकार लोगों को उसी भाव पर चीनी देगी।

एकसदस्य को मिल रही 600 ग्राम चीनी

सरकारअभी प्रदेश में प्रति सदस्य प्रति-कार्ड 600 ग्राम चीनी 18 रुपए की दर से उपलब्ध करवा रही है। बीपीएल कार्डधारकों को चीनी 13 रुपए की दर से प्रदान की जा रही है। दीवाली उत्सव पर सरकार चीनी का यह कोटा बढ़ा देगी, जिसके लिए लोगों काने अलग से दाम चुकता करने पड़ेंगे।

ओपन मार्केट में चीनी 38 और 40 रुपए किलो की दर से बिक रही है इसे खरीदने में गरीब लोगों को मुश्किल होती है एेसे में लोगों का उत्सव का मजा किरकिरा हो इसके लिए सरकार ने फैसला लिया है कि वह लोगों को नो प्रोफेट और नो लोस पर चीनी बेचेगी। इसके बाद यह लोगों पर निर्भर करेगा की वह उत्सव पर सरकार से कितनी चीनी खरीदती है।

^इस बार भी लोगों का चीनी का फेस्टिवल कोटा जारी किया जाएगा। यह चीनी उन्हें नो प्रोफिट नो लोस पर उपलब्ध करवाई जाएगी। जिला स्तर पर अधिकारियों से चीनी की डिमांड मांग ली है। जीएसबाली , खाद्यएवं आपूर्ति मंत्री

पहले सरकार लोगों को चीनी का फेस्टिवल कोटा एक किलो प्रति सदस्य प्रति कार्ड उसी दर पर प्रदान करती थी लेकिन पिछले कुछ सालों से सरकार ने व्यवस्था में बदलाव लाते हुए नो प्रोफिट नो लोस पर चीनी देने का फैसला लिया है। प्रदेश में इस समय साढ़े 16 लाख राशनकार्ड धारक हैं जिन्हें सरकार बाजार से कम कीमत पर चीनी उपलब्ध करवाएगी यह लोगों पर निर्भर है कि वह कितनी चीनी खरीदते हैं।