- Hindi News
- संजौली में कार से सामान चुराते दबोचा आरोपी
संजौली में कार से सामान चुराते दबोचा आरोपी
संजौलीके पास कार से सामान चुराने के आरोप में कार मालिक ने दो युवकों की मदद से पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। मंगलवार को रंजीत कुठियाला ने अपनी कार को लक्कड़ बाजार रोड के किनारे खड़ा किया था। दोपहर को वह अपनी कार के पास गए उन्होंने देखा को एक युवक कार के शीशे को खोलने का प्रयास कर रहा था। रंजीत ने युवक के पास जाकर उसे राेका और उसे अपना नाम बताने को कहा। युवक ने मौका मिलते ही रंजीत को धक्का दिया और वहां से भाग गया। इस दौरान वहां मौजूद संजय और शैलेश ने भी रंजीत के साथ आरोपी का पीछा कर उसे धर दबोचा। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
एसपी डीडब्लयू नेगी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम बेसर राम बताया है। यह मंडी का रहने वाला है। युवक के पास से एक बैग बरामद किया गया है। तलाशी के दौरान बैग से मोटरसाइकल की एक बैटरी मिली है। पुलिस काे संदेह है कि यह बैटरी भी चोरी की होगी।