ऑनर्स की परीक्षा के रोल नंबर जारी
शिमला|एचपी यूनिवर्सिटीने बीए, बीकॉम अौर बीएससी ऑनर्स के दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों के रोल नंबर भेज दिए हंै। इसकी परीक्षा 25 सितंबर को होगी। इसके अलावा अनुपूरक और स्पेशल चांस के तहत परीक्षा देने वाले छात्रों के रोल नंबर भी जारी कर दिए गए है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल का कहना है कि सभी पात्र छात्रों को रोल नंबर भेज दिए गए हैं। यदि किसी को रोल नंबर नहीं मिलता है तो वे एचपीयू की वेबसाइट एचपीयूएनआईवी डॉट इन से अपना रोल नंबर ले सकते हैं। छात्रों को अपने साथ आईकार्ड भी ले जाना होगा।