पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी कॉलेजों में आज होगा एससीए का मनोनयन

सभी कॉलेजों में आज होगा एससीए का मनोनयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचपीयूनिवर्सिटी सहित प्रदेश के 112 कॉलेजों में बुधवार को एससीए का मनोनयन होगा। मंगलवार को एचपीयू प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन ने मेरिट लिस्ट को अंतिम रूप दिया है। फीस वृद्धि के बाद मनोनयन छात्रसंघ को लेकर छात्रों में किसी तरह का उत्साह नहीं दिख रहा है। यहां तक की मेरिट में आए छात्रों को मालूम ही नहीं है कि वह भी एससीए में शामिल किए जा रहे हंै।

प्रशासनकी पूरी तैयारी

प्रशासनकी अोर से भी मात्र औपचारिकताएं पूरी की जा रही हंै। एचपीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. एमएस चौहान का कहना है कि मनोनयन एससीए के गठन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेरिट आधार पर चयन किया जाएगा। जो छात्र मेरिट में होंगे, वही एससीए का हिस्सा बनेंगे।

इसबार ऐसे होंगे चुनाव

विविमें मेरिट आधार पर डीआर (डिपार्टमेंट रिप्रजेंटेटिव) चुने जाएंगे। कॉलेजों में इसी पेटर्न पर सीआर (क्लास रिप्रजेंटेटिव) चुने जाएंगे। मैरिटोरियस, एनएसएस एनसीसी के छात्र भी इस में शामिल होंगे। डीआर मिलकर एससीए का गठन करेंगे। कॉलेजों में चुने सीआर एससीए का गठन करेंगे। शिक्षा में गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

एचपीयू सहित कॉलेजों में एससीए चुनाव में छात्रों की भागीदारी काफी कम है। प्रशासन की ओर से मेरिट में आने वाले छात्र को ही एससीए में शामिल किया जाएगा। जो छात्र मेरिट में होगा, यदि उसने अपनी इच्छा से छात्रसंघ में शामिल नहीं होना है, फिर भी उसे इसमें शामिल किया जाएगा। बेशक, वह छात्रों का काम करें, फिर भी उसे एससीए का प्रतिनिधि कहा जाएगा। इसका छात्र संगठन पिछले काफी समय से विरोध कर रहे हंै। वह लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव की मांग कर रहे हैं। इसके िलए छात्र संगठन प्रदेश भर में प्रदर्शन कर अपना विरोध जता चुके हैं।