छात्र संगठन और शिक्षकों में झड़प
संजौलीकॉलेज में मंगलवार को कक्षा लगाने को लेकर छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच झड़प हो गई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के मुताबिक कॉलेज में एक शिक्षक कक्षा ले रहे थे। इस बीच कुछ छात्र वहां पर पहुंच गए। शिक्षक ने कक्षा ना छोड़ने से साफ मना कर दिया। इससे दोनों ओर से काफी देर तक बहसबाजी होती रही। शिक्षक ने कक्षा नहीं छोड़ी। इस दौरान कक्षा खत्म होने के बाद संगठन कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के आम छात्रों को कक्षा का बहिष्कार करने के लिए कहा और पूरे दिन कॉलेज में कक्षाएं नही लगाई गई।
शैक्षणिकमाहौल रहा खराब
इसदौरान कॉलेज में शैक्षणिक माहौल खराब रहा और आम छात्र सहमे रहे। यहां सवाल यह उठता है कि जो दूसरे छात्र शिक्षा का बहिष्कार करके कक्षाएं नहीं लगा रहे हैं तो दूसरे छात्रों के सिलेब्स को कौन पूरा कराएगा। इस दौरान संगठन ने साफ कह दिया है कि जब तक पूरे प्रदेश भर में कक्षाएं बंद हैं तो कॉलेज में भी कक्षाएं नहीं लगने देंगे, अगर फिर भी कक्षा लगाई जाती है तो कॉलेज शिक्षकों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
सभीछात्र उतरें लड़ाई में
शिक्षकके कक्षा ना छोड़ने के मामले को लेकर संगठन कार्यकर्ताओं ने कहा सुबह के समय कक्षा लगाई जा रही थी। उसी समय कार्यकर्ताओं की ओर से शिक्षक को कक्षा का बहिष्कार करने को कहा तो शिक्षक ने अपने पद का फायदा उठाते हुए संगठन कार्यकर्ताओं को कक्षा से बाहर कर दिया। इससे संगठन कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। कक्षाओं का बहिष्कार कराना हमारी मजबूरी है, यदि एक साथ सभी छात्र इस लड़ाई में उतरेंगे, तभी फीस कम हो सकती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में अमीर छात्रों के साथ एक गरीब और किसान का बच्चा भी शिक्षा ले रहा है, जो कि इतनी भारी फीस नहीं भर सकता। इसलिए कक्षाओं का बहिष्कार किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने शिक्षक को भी कक्षा ना लेने की अपील की।
25 तक प्रदेश भर में शिक्षा बंद है, तब तक किसी भी कॉलेज में कक्षाएं नहीं लगाई जाएगी। संगठनों का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से लिए गए फैंसले में फीस बढ़ोतरी की गई है। इसके विरोध में 26 सितंबर को महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर के आम छात्र और संगठन कार्यकर्ता मौजूद होंगे।