पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों पर हुई कार्रवाई का विरोध जताया

छात्रों पर हुई कार्रवाई का विरोध जताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | प्रदेशअधिवक्ता परिषद के प्रदेश उच्च न्यायालय महामंत्री नरेंद्र ठाकुर ने जारी ब्यान में प्रदेश सरकार विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र समुदाय पर की जा रही कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलनों को जिस प्रकार दबाया जा रहा है, उसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने प्रशासन सरकार से आग्रह किया कि छात्र समुदाय के साथ मिलकर समस्या का निवारण करें। उन्होंने कहा कि यदि इसका हल नहीं निकला तो अधिवक्ता परिषद जनहित याचिका के माध्यम से उच्च न्यायालय में इस घटना के खिलाफ याचिका दायर करेगी।