पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेपुटेशन पर गए 224 बीआरसी हटेंगे

डेपुटेशन पर गए 224 बीआरसी हटेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग से डेपुटेशन पर पर सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) लगे 224 ब्लॉक खंड समन्वयक अधिकारी (बीआरसी) वापिस विभाग में आएंगे। एसएसए ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग को डेपुटेशन पर आए शिक्षकों की फाइल भेज दी है।

विभाग ने नए शिक्षकों की तैनाती करने से पहले इन्हें हटाने का फैसला लिया है। कई शिक्षक ऐसे हैं जो पिछले 12 सालों से कार्यरत है। विभाग बीआरसी को हटाने के पीछे कोर्ट के आदेशों का तर्क दे रहा है। वहीं बीआरसी संघ का तर्क है कि नई नियुक्तियों से पहले उन्हें हटाया जाए। नई नियुक्तियां करने के बाद उन्हें हटाने के निर्देश जारी किए जाएं।

इंटरव्यूसे हुई थी तैनाती

बीआरसीकी तैनाती इंटरव्यू प्रक्रिया के तहत हुई थी। उपायुक्त की अध्यक्षता में इस के लिए कमेटियों का गठन किया गया था। कमेटी में डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंटरी, हायर एसएसए के अधिकारी शामिल थे। जिला स्तर से इन की तैनातियों हुई थी। नियमों के तहत डेपुटेशन पर जाने की परमिशन विभाग 3 साल के लिए देता है। इन शिक्षकों को काफी अरसा हो गया है। ऐसे में इन्हें वापिस विभाग में लाया जा रहा है। पिछले काफी समय से यह मामला चला हुआ है।

जल्द लेंगे फैसला

इसएसएसएकी तरफ से फाइल आई है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। अशोकशर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग

योजनाओं को स्कूलों तक पहुंचाने का जिम्मा

बीआरसीकी तैनाती ब्लॉक स्तर पर की जाती है। सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान मिड डे मील जैसी योजनाओं को स्कूलों तक पहुंचाने का कार्य यह करते हैं। इंटरव्यू के तहत नियुक्तियां होने के बाद इन्हें ट्रेनिंग भी दी गई थी। बीआरसी के पद पर चहेतों को तैनाती देने का भी आरोप लगता रहा है। स्कूलों से ही शिक्षकों को डेपुटेशन पर यहां भेजा जाता है।