- Hindi News
- जातिगत आधार के मामले पर कार्रवाई करे सरकार
जातिगत आधार के मामले पर कार्रवाई करे सरकार
शिमला| बीजेपीएससी मोर्चा ने संगड़ाह में जातिगत आधार पर परिवार के साथ किए जा रहे भेदभाव पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोर्चा के अध्यक्ष बलवीर चौधरी, प्रदीप कश्यप जय सिंह ने कहा कि जातिगत आधार पर पूरे परिवार को घर से दूर रहने के लिए मजबूर किया गया है। भाजपा ने सरकार से मांग की इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की जाए। मोर्चा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जातिगत आधार पर मामले रोजाना बढ़ रहें है। दूसरा मामला जिला सिरमौर के संगड़ाह में देखने को मिला है जिस में डूम जाति से संबंध रखने वाली जानकी देवी के परिवार के साथ पिछले कुछ दिनों से अमानवीय तरीके से वहां के सामान्य जाति के लोगों द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। बलवीर चौधरी ने सिरमौर जिला के जिलाधीश पुलिस अधीक्षक से भी मांग की है कि जानकी देवी के परिवार को न्याय दिलाया जाए। मोर्चा के अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने पीड़ित परिवार को कहा कि अगर अभी भी वहां के स्थानीय लोग उन्हें जातिगत आधार पर तंग करते हैं तो वे 9805894664 या 9816041905 पर संपर्क कर सकते हैं।