पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुडको से लोन लेकर बसाए जाएंगे दो शहर

हुडको से लोन लेकर बसाए जाएंगे दो शहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार ने प्रदेश में दो नए शहरों को बसाने के लिए जमीन फाइनल कर दी है। शिमला के जुबड़हट्टी सोलन के धर्मपुर में इन शहरों को बसाया जाएगा। शहर बसाने के लिए सरकार हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डवेल्पमेंट कॉरपोरेशन) लोन लिया जाएगा। शहरों को बसाने के लिए हिमुडा ने होमवर्क शुरु कर दिया है। योजनाबद्ध तरीके से इन शहरों को बसाया जाएगा। बिजली पानी से लेकर सड़क स्वास्थ्य जैसी सभी आधारभूत सुविधाओं का पहले प्रावधान किया जाएगा।

कमहोगा दबाव

शिमलासोलन दोनों ही शहरों में जनसंख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। अकेले शिमला शहर की आबादी पौने दो लाख है। सोलन की आबादी भी 85 हजार आबादी नगर परिषद् क्षेत्र की है। सरकार का मकसद दोनों बड़े शहरों में आबादी के भार को कम करना है। पार्किंग की सुविधा भी इन शहरों में मिलेगी।

सरकार शहरों को बसाने के लिए केंद्र सरकार की एजेंसी हुडकों से लोन लेने का विचार कर रही है। इस को लेकर शीघ्र सरकार हुडकों के समक्ष फंडिंग के लिए पेशकश करेगी। शहरों को बसाने के लिए सरकार का वहां के स्थानीय लोगों के साथ नेगोशिएशन हो गया है। पैसों को लेकर हुडको से बात चल रही है।

भूमिचिन्हित की

इंटिग्रेटेडटाऊनशिप के धर्मपुर में 78 बीघा शिमला के जुब्ड्डहट्टी में 40 बीघा जमीन का चयन किया गया है। इन शहरों में याेजनाबद्ध तरीके से बसाया जाएगा।

इन शहरों में लोगों कि जरूरतों की सुविधा का खास ख्याल रखा जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी हो

शुरू होगी प्रक्रिया

प्रदेशके धर्मपुर और शिमला के एयर पोर्ट रोड पर जगह फाइनल कर दी है। फंडिंग के लिए हुडकाे से बात चल रही है। जल्द ही इस की प्रक्रिया को शुरु किया जाएगा। सुधीरशर्मा, शहरी विकास मंत्री