उद्योगों में 1137 को मिलेगा रोजगार
हिमाचलमें चार नए औद्योगिक परियोजनाएं स्थापित की जाएगी। मंगलवार को आयोजित एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण (सिंगल विंडो) की 47वीं बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। प्राधिकरण ने 22895.74 लाख रुपये के प्रस्तावित निवेश से वर्तमान में स्थापित 11 इकाइयों के विस्तार/विविधिकरण प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस से 1137 लोगों को रोजगार मिलेगा। प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत नए प्रस्तावों में मैसर्ज की टेक्नो कास्ट्स के 96.24 लाख रुपये के प्रस्तावित निवेश से मॉल्टन मैटल, कास्ट आयरन कास्टिंग और एसजी आयरन कास्टिंग स्थापित करने, जिससे 8 लोगों को रोजगार की संभावना है, मैसर्ज श्री महादेव पायरोलाईसिस प्राईवेट लिमिटेड के 111.50 लाख के प्रस्तावित निवेश से लाईट डीजल ऑयल स्थापित करने को मंजूरी दी। इस से 14 लोगों को रोजगार मिलेगस। मैसर्ज जायरा फूड्स को एकीकृत नियंत्रित वातावरण शीत भंडारण स्थापित करने की मंजूरी दी गई, जिस पर 1802.50 लाख रुपये के निवेश से 120 लोगों को रोजगार मिलेगा। मैसर्ज हिमाचल प्लाई वुड की इकाई मैसर्ज नेचुरल बीवरेजज को कार्बोनेटिड सॉफ्ट ड्रिंक की इकाई स्थापित करने को भी मंजूरी दी गई, जिस पर 948.20 लाख रुपये का प्रस्तावित निवेश होगा और 90 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। विस्तार विविधिकरण प्रस्ताव में मैसर्ज डाबर इंडिया लिमिटेड (ग्रीन फील्ड यूनिट) द्वारा अतिरिक्त आयुर्वेदिक श्रेणी के तहत हाजमोला उत्पाद और वर्तमान ग्रीन फील्ड यूनिट की च्यवनप्राश उत्पाद क्षमता के विस्तारीकरण को मंजूरी दी, 4072.64 लाख रुपये का निवेश प्रस्तावित है तथा 375 लोगों को रोजगार मिलेगा। मैसर्ज लेक्ट्रिक्स मोटर लिमिटेड को लेड एसिड बैटरियों की फिनिशिंग और पैकिंग तथा असेम्बली निर्माण की इकाई स्थापित करने पर 1675 लाख रुपए के निवेश होगा 180 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। मैसर्ज ज्यूपिटर सोलर पावर लिमिटेड को सोलर सैल के निर्माण को मंजूरी दी 3987.59 लाख रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस से 80 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्य सचिव पी.मित्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका, अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत चौधरी, प्रधान सचिव राजस्व तरूण श्रीधर, प्रधान सचिव वित्त डॉ. श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव उद्योग आर.डी. धीमान, उद्योग विभाग के निदेशक