पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब दो वर्ष में होगी एमएड की डिग्री

अब दो वर्ष में होगी एमएड की डिग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएडके साथ एमएड की डिग्री का प्रारुप भी बदला जाएगा। एमएड की डिग्री दो साल की होगी। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने इस का खाका तैयार कर लिया है। पिछले सप्ताह दिल्ली में आयोजित बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई।

देश के सभी राज्यों के शिक्षा सचिव शिक्षा निदेशक उच्चतर ने इस बैठक में भाग लिया। एमएचआरडी ने सभी राज्यों से इस को लेकर राय मांगी है। अभी तक बीएड की डिग्री को दो साल करने की प्रक्रिया चली हुई थी। केंद्र का तर्क है कि पीजी डिग्री दो साल की होती है। ऐसे में इन दोनों कोर्सेज को भी दो साल का किया जाए।

6महीने की होगी ट्रेनिंग

एमएडका कोर्स दो साल का होने के चलते इस में प्रेक्टिकल ट्रेनिंग पीरियड को बढ़ाया जाएगा। अभी तक एमएड प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग चार सप्ताह की होती है। स्कूलों में ही यह ट्रेनिंग करवाई जाती है। इसे बढ़ाकर छह महीने किया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद शिक्षकों को किसी तरह की दिक्कतें टीचिंग में आए इस के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। बैठक में सभी राज्यों ने ट्रेनिंग में रही दिक्कतों का मामला भी उठाया। राज्यों का तर्क था कि निजी बीएड एमएड कॉलेज बहुत ज्यादा खुल गए हैं। ज्यादातर संस्थान शहरों के आसपास हैं। ऐसे में ट्रेनिंग के लिए उन्हें शहरों के स्कूलों में ही भेजा जाता है।