पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पठानिया भारतीय टीम के मैनेजर बनाए

पठानिया भारतीय टीम के मैनेजर बनाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | राज्यवन विकास निगम के उपाध्यक्ष हिमाचल भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया को अमेरिका के लॉस वेगास में हो रही अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भारतीय टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। यह निर्णय गोवा में आयोजित भारतीय भारोत्तोलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है। अमेरिका के लॉस वेगास में 14 से 19 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय भारोतोलन के मुकाबले होंगे। इस प्रतियोगिता में देश के 45 सदस्य भाग लेने के लिए अमेरिका जा रहे हैं। पठानिया ने कहा कि भारतीय टीम पहले भी अमेरिका इंग्लैंड में जा चुकी है और विदेश में भारोत्तोलन स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।