- Hindi News
- योगा में हमीरपुर कबड्डी, खो खो में सोलन जीता
योगा में हमीरपुर कबड्डी, खो-खो में सोलन जीता
योगा में हमीरपुर कबड्डी, खो-खो में सोलन जीता
बड़सर|सीनियर सेकंडरीस्कूल बड़सर में चल रही अंडर-14 लड़कों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन जिला सोलन का दबदबा रहा। जिला सोलन ने कबड्डी खो-खाे के फाइनल मुकाबले में शिमला को हराया। दोनों फाइनल में सोलन ने कबड्डी में 16 शिमला ने 14 अंक अर्जित किए, वहीं खो-खो में सोलन में 37 शिमला ने 29 अंक अर्जित किए। योगा के फाइनल मुकाबले में जिला हमीरपुर का दबदबा रहा। खेल प्रभारी मस्त राम वडियाल ने बताया कि बुधवार को इन अंडर-14 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन होगा, जिसमें डायरेक्टर एलीमेंट्री अशोक कुमार मुख्यातिथि होंगे।