पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी के ट्रायल 28 से

कबड्डी के ट्रायल 28 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामंडीकबड्डी संघ की बैठक चेयरमैन टेक चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में टेक चंद शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए वरिष्ठ वर्ग कनिष्ठ वर्ग अंडर-20 सब जूनियर अंडर-16 का जिला ट्रायल महिला पुरुष वर्ग में करवाने का निर्णय लिया है। सभी वर्गों का ट्रायल 28 सितंबर को बीबीएमबी मैदान हटगढ़ में 11 बजे आयोजित होंगे।

ट्रायल के लिए आधार कार्ड एक फोटो आयु प्रमाण-पत्र की प्रतिलिपि सीनियर वर्ग के लिए वोटर कार्ड साथ में लाने वाले खिलाड़ियों को पंजीकृत किया जाएगा। जिला ट्रायल से चयनित खिलाड़ियों महिला पुरुष वर्ग में सीनियर वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलने के लिए 10 से 13 अक्टूबर तक जिला शिमला, नेरवा जाएगी। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी 26 से 30 दिसंबर तक केरल राज्य में खेलने का मौका मिलेगा। एशिया गेम्स में प्रदेश के कबड्डी खिलाड़ियों पूजा ठाकुर, अजय ठाकुर कविता को भी एशियन गेम्स के सदस्य बनने पर मंडी संघ ने बधाई दी है। बैठक में संघ के प्रधान श्याम लाल, प्रेम मोलक, पितांबर, लीलाधर राणा, सुरेश, घनश्याम, हर्ष ठाकुर उपस्थित थे।