खो-खो में आरकेएमवी शिमला प्रथम
सरकाघाट| सरकाघाटकॉलेज में दो दिवसीय इंटर कॉलेज महिला खो-खो चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला खो-खो चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में आरकेएमवी शिमला प्रथम स्थान पर रहे जबकि एमएलएसएम सुंदरनगर दूसरे स्थान पर रहा। शिमला ने सुंदरनगर को 10 अंकों के अंतर से हराया। हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा। हमीरपुर चकमोह मुकाबले पर चकमोह एक अंक के अंतर से पिछड़ गाया। इस दो दिवसीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सीएम के राजकीय सलाहकार रंगीला राम राव ने शिरकत की।