7 आईएएस अफसरों की लगी चुनाव में ड्यूटी
शिमला | प्रदेशके सात आईएएस अफसर चुनाव ड्यूटी पर जाएंगे। इन अधिकारियों में जेएस राणा, आर सेलवम, केआर भारती, सुनीलचाौधरी, जेआर कटवाल और एसएस गुलेरिया शामिल हैं। इनके चुनाव ड्यूटी पर रहने के दौरान जेएस राणा का कार्यभार आईएएस अधिकारी जेसी शर्मा, आर सेलवम के विभाग राजीव शर्मा, केआर भारती के विभाग जेसी चौहान, सुनील चौधरी के विभाग सचिवालय सेवा के अधिकारी राजपाल शर्मा, जेआर कटवाल के विभाग डीएस राणा और एसएस गुलेरिया के विभाग राजेंद्र सिंह देखेंगे।