- Hindi News
- कथा में की अमृत वर्षा... श्रीराममंदिर में वीरवार को भगवान
कथा में की अमृत वर्षा... श्रीराममंदिर में वीरवार को भगवान
कथा में की अमृत वर्षा... श्रीराममंदिर में वीरवार को भगवान रामचंद्र की कथा का पाठ किय। जिसमें आचार्य महेंद्र मोहन ने कथा की अमृत वर्षा की। तारादेवी स्थित श्रीकाली मंदिर में ईशान पंडित ने अग्निपुराण ज्ञानयज्ञ कथा का पाठ किया। वहीं समिट्रि के पंडित उमाशंकर का कहना है कि नवरात्र के दिनों में माता की अाराधना करनी चाहिए। उधर राजधानी के मंदिरों में पुलिस सुरक्षा के भी कड़ें इंतजाम प्रशासन ने किए है।
पहले नवरात्रे में भीड़
शैलपुत्री की पूजा की... शारदीयनवरात्र के पहले दिन राजधानी के तारादेवी, कालीबाड़ी, कामना देवी, सनातन धर्म मंदिर, राममंदिर और ढिग़ू माता मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मथा टेका और नवरात्र उत्सव के पहले दिन मां के शैलपुत्री रूप में पूजा अर्चना की गई। जिसमें सुबह 5 बजे से ही मंदिरों के कपाट खोल दिए गए और शाम को विशेष संध्या आरती का आयोजन किया गया।
शिमला में वीरवार को कालीबाड़ी मंदिर में पहले नवरात्रे के अवसर पर पुजा अर्चना करते श्रद्धालु।