पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान का शटर तोड़कर चांदी की मूर्ति चुराई

दुकान का शटर तोड़कर चांदी की मूर्ति चुराई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमलैंडके पास चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़ कर वहां से नगदी और एक चांदी की मूर्ति पर हाथ साफ कर लिया। दुकानदार ने इसको लेकर कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार दुकान का मालिक वीरवार सुबह जब अपनी दुकान पर पहुंचा तो शटर खुला देख कर घबरा गया। उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो गल्ले से 15 हजार रुपए और पूजा के स्थान पर रखी चांदी की मूर्ति गायब थी। दुकान में चोरी की वारदात के बाद आसपास के दुकानों में डर का माहौल पैदा हो गया है। डीएसपी बलबीर जसवाल ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत अभी अभी नहीं मिली है शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे। शहर में पिछले कई दिनों से चोरियाें की कई वारदातें हो चुकी हैं। शिमला पुलिस चोरों पर अभी तक नकेल नहीं डाल पाई है। पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।