पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगी थोपन प्रोजेक्ट में फिर नामी कंपनियों के आवेदन

जंगी थोपन प्रोजेक्ट में फिर नामी कंपनियों के आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलमें विवादित रहे जंगी थोपन प्रोजेक्ट के लिए फिर से देश के नामी औद्योगिक घरानों के बीच जंग होने की उम्मीद है। अभी तक इसके लिए जेपी, अदानी, रिलायंस आैर टाटा ने आवेदन किया है। विवादित 960 मेगावाट के जंगी-थोपन-पोवारी पॉवर प्रोजेक्ट के लिए ग्लोबल टेंडर की तिथि को 10 दिन बढ़ा दिया है। विवादों में रहे इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार ने दोबारा से टैंडर आवंटित किए हैं। बूट आधार पर आवंटित इसे आवंटित करने के लिए प्रदेश मंत्रिमंडल पहले ही अनुमति प्रदान कर चुका है। अब तक प्रोजेक्ट के लिए 5 बड़ी कंपनियों ने आवेदन किया है।

पहलेभी विवादों में घिरा रहा है प्रोजेक्ट: जंगी-थोपन-पोवारीप्रोजेक्ट का आवंटन ब्रेकल नाम की कंपनी को किया गया था। उस समय यह मामला देश की 2 बड़ी कंपनियों के बीच उलझकर रह गया था। इस पर रिलाएंस कंपनी ने भी दावा जताया था, यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। हाईकोर्ट की तरफ से इस प्रोजेक्ट को फिर से ब्रेकल कंपनी को देने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद सरकार के निर्णय को फिर से चुनौती दी गई और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। इसको लेकर राजनीति भी खूब हुई।