पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईटीओ इंस्पेक्टर की छुट्टियों पर दो माह की रोक

ईटीओ इंस्पेक्टर की छुट्टियों पर दो माह की रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबकारीएवं कराधान विभाग ने ईटीओ इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की छुट्टियों पर दो माह तक रोक लगा दी है। 25 सितंबर से 15 नवंबर तक छुट्टी नहीं ले सकेंगे। फेस्टिवल टूरिस्ट सीजन के चलते विभाग ने अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगाई है। आबकारी विभाग ने पहली बार छुट्टियां कैंसिल की है। छुट्टियों के बजाए अधिकारियों को बाजारों में निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। आबकारी विभाग में 75 एक्साइज एंड टेक्सेशन ऑफिसर (ईटीओ) 250 इंस्पेक्टर कार्यरत है। अगले दो माह तक अवकाश नहीं ले पाएंगे।

विभागने लिया फैसला

आबकारीएवं कराधान विभाग ने पहली बार छुट्टियों पर रोक लगाई है। दमकल पुलिस विभाग फेस्टिवल सीजन में फिल्ड स्टाफ की छुट्टियां बंद कर देता है। गर्मियों के सीजन में वन विभाग दमकल बरसात के सीजन में पीडब्लूडी के फिल्ड स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगाई जाती है।

फेस्टिवल सीजन में बाजारों में बिक्री काफी ज्यादा बढ़ जाती है। कारोबारी भारी मात्रा में सामान आता है। मिठाइयों से लेकर, ड्राई फ्रूट्स, सोना चांदी, पटाखे, जुत्ते, बर्तन, कपड़े सहित अन्य सामग्री काफी ज्यादा आती है।

आबकारी एवं कराधान आयुक्त की तरफ से यह निर्देश जारी किए गए हैं। आदेशों में चैकिंग बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। बिना वैट की अदायगी के कोई सामान लाता है तो उस पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाए।