पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीस वृद्धि के खिलाफ घेरा सचिवालय

फीस वृद्धि के खिलाफ घेरा सचिवालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला रहे छात्रों को नाहन, सोलन में रोका

फीसवृद्धिपर छात्रों ने शुक्रवार को भारी संख्या में सचिवालय का घेराव किया और सरकार से जवाब मांगा। जिससे सरकार अब सख्ते में आग गई है। एसएफआई और एबीवीपी की ओर से बनाए गए \\\"छात्र एकता मंच\\\' के बैनर तले छात्रों ने मार्च टू सचिवालय किया। इस दौरान दोनों संगठनों के छात्र नेता भी यहां मौजूद रहे। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। दोपहर 12 बजे सचिवालय में छात्रों ने प्रदेश सरकार अौर विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि प्रदेश सरकार के इशारे पर फीस बढ़ाई गई है। आम छात्रों से शिक्षा का अधिकार छीना जा रहा है। छात्र नेता नवीन शर्मा, मुनीष शर्मा, आशिष सिक्टा और सुरेश सरवाल ने मंच से छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार उन्हें लूटना बंद करें। विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी अपनी कुर्सी बचाने के लिए छात्रों पर बोझ डाल रहे है। जिस समय सचिवालय की सड़क पर छात्रों का आंदोलन चल रहा था, उसी समय सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारी भी कार्यालय के बाहर आंदोलन को देख रहे थे। जिस पर छात्र नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जो कर्मचारी इस आंदोलन को देख रहे है, उनके बच्चे भी एचपीयू में पढ़ते है। वह भी सोचते है कि सरकार गलत कर रही है।

आईजीरैली स्थल पर रहे तैनात

एचपीयूमें कुछ अफसरों के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण पुलिस की जो किरकिरी हुई उससे बचने के लिए विभाग ने आईजी जीडी भार्गव को रैली स्थल पर तैनात कर रखा था। एचपीयू परिसर में छात्रों से ज्यादती करने वाले अफसरों और पुलिस कर्मियों को संयम बरतने को कहा गया था। जो अफसर और पुलिस कर्मी विवाद में रहे उन्हें सचिवालय के पास नहीं लगाया गया था। आईजी छोटा शिमला थाने से ही बैठकर पूरे मामले पर निगरानी रखे हुए थे।

कॉलेजों में मंत्रियों की नो एंट्री

एबीवीपीके प्रांत मंत्री आशीष सिक्टा एसएफआई के सचिव मुनीश शर्मा का कहना है कि अाने वाले दिनों में वह सरकार के मंत्रियों और विधायकों का घेराव करेंगे। उन्हें किसी भी कॉलेज और स्कूल के कार्यक्रमों में नहीं जाने दिया जाएगा। यदि सरकार ने उनपर बल प्रयोग करने का प्रयास किया तो इसके लिए भी वह तैयार है।

शादी के स्टिकर लगाकर पहुंचे

कुल्लूऔर बिलासपुर से आए कुछ छात्रों ने बसों में शादी के स्टिकर लगाए हुए थे। जिस