पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोलन के ठाेडो मैदान में रोजगार मेला कल

सोलन के ठाेडो मैदान में रोजगार मेला कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | श्रमएवं रोजगार विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश रोजगार मेले का आयोजन 28 सितंबर को सोलन में आयोजित किया जाएगा। इसमें 672 रिक्तियां भरी जाना प्रस्तावित है। सोलन के ठोडो मैदान में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक मेले का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल करेंगे। आवेदकों की आयु 18 से 32 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने आवश्यक होंगे।