- Hindi News
- एमसीआई की टीम ने आईजीएमसी में जांची व्यवस्था
एमसीआई की टीम ने आईजीएमसी में जांची व्यवस्था
शिमला | आईजीएमसीके विभिन्न विभागों की स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण को लेकर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम ने दौरा किया। टीम ने एनेस्थीसिया पीडियाट्रिक्स, ईएनटी, आर्थोपेडिक्स विभागों में निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने उपकरणों स्टाफ की व्यवस्था को देखा। दो दिन के दौरे में आई एमसीआई की टीम ने आईजीएमसी का औचक निरीक्षण किया और आईजीएमसी तथा डेंटल कॉलेज में पीजी की सीटों को लेकर पेथोलॉजी विभाग का रिकार्ड को भी खंगाला। डेंटल कालेज में निरीक्षण के दौरान कुछ अनियमितताएं पाई गई हैं इसके अलावा रेडियोलॉजी विभाग में लगाई गई नई मशीनों और उसके लिए स्टाफ पर्याप्त होने के बारे में भी रिपोर्ट तैयार की गई।