बीसीएस में रक्तदान शिविर लगाया
शिमला | बीसीएसकम्यूनिटी सेंटर दो में समृद्ध जीवन फांउडेशन की तरफ से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डीसी दिनेश मल्होत्रा ने किया। इस मौके पर टीम के सदस्य बीएस ठाकुर, राजेंद्र सिंह, चुनीलाल, सुनील, गीता कैथ, सुभाष, चेतन,सहित अन्य सदस्य ने इसमें भाग लिया। संस्था के सदस्य नवीन राना ने बताया कि जिला स्तर पर भी इस तरह से 350 रक्तदान शिविर लगाएंगे।