संजौली और कोटशेरा में नही लगी कक्षाएं
शिमला | संजौलीऔर कोटशेरा कॉलेज में शुक्रवार को भी कक्षाएं नहीं लग पाई, जिसका कारण कॉलेज प्रशासन छात्र संगठनों को मान रहा है। सरकार और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ छात्र एकता मंच की लड़ाई लगातार जारी है। इसके चलते छात्र और कक्षा के बीच एक लंबा फासला बना हुआ है। इसके बीच संगठनों की यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ लड़ाई चली है। संगठन कार्यकर्ताओं की ओर से छात्रों को कक्षाओं के बहिष्कार के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि लड़ाई एक साथ लड़ी जा सके। कोटशेरा कॉलेज प्रिसिंपल उमा रणदेव का कहना है कि कक्षा लगाने के लिए स्टाफ तो तैयार है, लेकिन छात्र ही कॉलेज नहीं रहे हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई पर भी प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीसीए की कक्षा तो लग रही है, लेकिन दूसरे सभी महत्वपूर्ण विषयों की कक्षाएं नहीं लग रही हैं।