- Hindi News
- हमीरपुर में 36 लाख से उगेंगी हाईब्रिड सब्जियां
हमीरपुर में 36 लाख से उगेंगी हाईब्रिड सब्जियां
कृषिमंत्रालय ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में हमीरपुर में हाईब्रीड बीज से सब्जियां उगाने के लिए 36 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर की है। जिला के हर ब्लाॅक को इसमें कवर किया जाएगा। सब्जियां खुले और पॉलीहाउस में दोनों तरह से उगाई जाएंगी। इस काम में कृषि विभाग किसानों की मदद करेगा। इस योजना के शुरू होने से जिला के किसानों को भारी फायदा होगा। इससे जिला के िकसानों की आर्थिकी मजबूत होगी। इसके अलावा रोजगार ढूंढने के लिए शहर की आेर जाने वाले युवकों को भी घर पर ही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, यदि वे इस राेजगार के साधन को अपनाते हैं।
75%मिलेगी सब्सिडी
स्कीमका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें किसान को 75 फीसदी तक की मोटी सब्सिडी मिलेगी, ताकि वह सब्जी उत्पादन से मोटी कमाई कर सके। इस प्रोजेक्ट पर अक्टूबर माह से काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए पैसे मंजूर होकर कृषि विभाग के पास गए हंै।
येसब्जियां उगाई जाएंगी: हाईब्रिडबीज से पॉलीहाउसों में जिन सब्जियों को उगाया जाएगा उनमें फूलगोभी, टमाटर, शिमला मिर्च, पत्तागोभी, भिंडी प्रमुख शामिल होंगी। जबकि खुले में मटर और प्याज की खेती होगी। हाईब्रिड बीज होने की वजह से जहां फसल की पैदावार ज्यादा होगी, वहीं ये सब्जियां बीमारियों की चपेट में भी कम आएंगी। हालांकि ज्यादातर किसानों के लिए दवाइयों की भी पूरी व्यवस्था रहेगी। किसान एक साथ दोनों तरह का सब्जी उत्पादन भी कर सकता हैं। साल में दो फसलें उगाई जाएंगी। सिंचाई की व्यवस्था किसान खुद करेंगे।
कृषि विभाग ब्लाॅक स्तर पर सब्जी उत्पादन के काम के लिए प्रगतिशील और इसमें अनुभव रखने वाले किसानों का चयन करेगा। उनकी डिमांड के हिसाब से एरिया तय होगा। बढ़िया काम करने वालों को विभाग प्रोत्साहित भी करेगा, ताकि उत्पादन लक्ष्य हासिल किया जा सके। इससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
^राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में हमीरपुर जिला में करीब 36 लाख रुपए से क्रॉप डाइवरसिफिकेशन के तहत हाईब्रिड बीजों से सब्जियां उगाने का काम अगले माह से शुरू होगा। इसमें किसानों के लिए 75 फीसदी सब्सिडी रखी गई है। अलबेलठाकुर, डिप्टीडायरेक्टर, कृषि विभाग हमीरपुर
मंत्रालय ने 130 हेक्टेयर के लिए पैसा मंजूर किया है। इसमें पांच ब्लाॅक कवर होंगे। बड़सर, भोरंज और नादौन ब्लाॅकों में 30-30 हेक्टेयर और हमीरपुर सुजानपुर ब्लाॅक में 20-20 हेक्टेयर भूमि