पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजीएमसी में बिक रही यूज्ड सिरिंज

आईजीएमसी में बिक रही यूज्ड सिरिंज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईजीएमसीमेंहजारों मरीजों की जिदंगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में पहले से प्रयोग किए जा चुके सिरिंज को दोबारा से मरीजों को दिया जा रहा है। सिरिंज को पैकिंग करके मरीजों को सैंपल भरने के लिए थमाया जा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ, जब एक मरीज का तीमारदार ट्यूब काउंटर से सिरिंज खरीद कर लाया। जैसे ही माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के लैब तकनीशियन ने सिरिंज का पैकेट खोला तो वह इसे देखकर हैरान रह गया। इस सिरिंज के भीतर पहले से ही खून की कुछ बूंदें मौजूद थी। इसकाे लेकर जब पूछताछ हुई तो मामले ने तूल पकड़ा और कई परतें खुलती गई। अब सवाल उठ रहे है कि क्या पहले से ही यूजड सिरिंज मरीजों को सप्लाई किया जा रहा था। सबसे अहम सवाल यह भी है कि जिस काउंटर से सिरिंज मरीजों को दी जा रही थी, उसको संचालित करने वाले मालिक को इसका लाइसेंस भी नहीं था। वह बिना लाइसेंस के ही मरीजों को सीरिंज सप्लाई कर रहा था।

सारासामान किया जब्त, हाेगी कार्रवाई

आईजीएमसीप्रबंधन के कानों तक जैसे ही यह बात पहुंची तो प्रबंधन ने आनन-फानन में ट्यूब काउंटर का सारा सामान सील कर दिया। शनिवार काे हुई बड़े खुलासे के बाद माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री लैब में अपने टेस्ट कराने वाले मरीज भी सकते में गए है। प्रशासन इस बात की जांच में जुटा हुआ है कि, आखिर बंद पैकेट की सिरिंज में खून की बूंदें कैसे आई है। अस्पताल प्रशासन अब इस मामले में बाद हरकत में गया है और काउंटर मालिक के खिलाफ अपने स्तर पर कारवाई शुरू कर दी है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी ने कहा कि इस मामले की पूरी रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। इसमें यदि कहीं कोई कोताही बरती गई है तो नियमों के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

माइक्रो बॉयोलाजी की महिला लैब टेक्निशयन का आरोप है कि सिरिंज को खोलते ही ब्लड स्टेन थे। यह देखने के बाद मरीज से पूछा कि सिरिंज कहा से लाए हो, इस पर मरीज ने उन्हें बताया कि ट्यूब काउंटर से। इसके बाद ही पूरे मामले से वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक को अवगत करवाया है। आॅल इंडिया लैब टेक्निशयन एसोसिएशन के अाईजीएमसी इकाई के अध्यक्ष एचएस मेहता ने कहा कि आउटसोर्स काउंटर पर प्रशासन का कोई चैक नहीं था। उन्होंने सरकार की आउटसोर्स करने की नीति का विरोध किया है।

आईजीएमसी में काउंटर मालिक प्रीतम चंदेल ने कहा कि काउंटर से सिरिंज पैकिंग में