- Hindi News
- हार्टकेयर फाउंडेशन की हुई औपचारिक शुरूआत
हार्टकेयर फाउंडेशन की हुई औपचारिक शुरूआत
शिमला | हार्टकेयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने समीर मलिक हार्ट केयर फाउंडेशन फंड की औपचारिक शुरूआत की है। हार्टकेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष और इंडियन मेडिकल काउंसिल के उपाध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल, मेदांता मेडिसिटी के अध्यक्ष डॉ. नरेश त्रेहन ने बताया कि देश में काफी तादाद में हार्ट के रोगी बढ़ रहे हैं। फंड का उद्देश्य ऐसे रोगियों को बचाना है जो इलाज का खर्च नहीं उठा सकते हैं। किसी भी धर्म, समुदाय अथवा लिंग से ताल्लुक रखने वाला व्यक्ति इस फंड के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए इसके हेल्पलाइन नंबर 919958771177 पर फोन कर सकते हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि देश मे हर साल 24 लाख लोग दिल की बीमारियों के चलते मौत के शिकार हो जाते हैं और 1.2 लाख बच्चे जन्मजात दिल की बीमारियों के साथ पैदा होते हैं। शिमला में, 30 से अधिक उम्र के 10 प्रतिशत से 14 प्रतिशत लोग दिल की बीमारियों से पीडि़त हैं।