पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीच सड़क मंे ट्रक खराब होने पर घंटों लगा जाम

बीच सड़क मंे ट्रक खराब होने पर घंटों लगा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानपुरसे हमीरपुर मार्ग आए दिन बंद हो जाने से समस्या गहराने लगी है। भलेठ के पास वाहन खराब होने से या वहां चढ़ाई पर फंसने से कई बार दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। यहां पर 100 वर्ष पुराना यहां एक पुल है, जिस पर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं।

एक छोर पर हनुमान मंदिर के नीचे रोड बेहद संकरा है, जहां वाहन फंसने से यह समस्या ज्यादा गंभीर हो रही है। शनिवार को सुबह पुल के पास एक ट्रक फंसने से सुबह रोड बंद रहा है। इस कारण चंडीगढ़, शिमला, चढ़गांव, दिल्ली की ओर जाने वाली बसें भी फंस गई। करीब 2 घंटे बाद यात्रियों के सहयोग से यातायात बहाल हो सका। इस स्थान से पुल के आरपार दोनों छोर को जोड़ने के लिए पुल बनाया जाना है, लेकिन अभी तक इसका कार्य के शुरू होने से लोगों में रोष भी पनपने लगा है।

कुलदीप, अजय , प्रदीप, रामकृष्ण, बालक राम, संदीप, मनोज, जोगराज, प्रताप, कुलवीर आिद का कहना है कि सुजानपुर से हमीरपुर के लिए यह सीधा मार्ग है, रास्ता बंद होने से कई बार रोगी वाहन भी फंस जाते हैं। उन्होंने यहां पर नए पुल बनाने की मांग की है तताकि जिस रास्ते पर वाहन फंसते हैं, वहां रास्ता बंद हो सके नए पुल का िनर्माण हो सके।