- Hindi News
- पाक चीन की सीमा को नेशनल हाईवे से जोड़ेगा हिमाचल प्रदेश
पाक-चीन की सीमा को नेशनल हाईवे से जोड़ेगा हिमाचल प्रदेश
अबपाकिस्तानसे चीन तक की राह हिमाचल से होकर आसान होगी। अटारी बाॅर्डर अमृतसर से किन्नौर में चीन बॉर्डर तक नेशनल हाईवे बनेगा। केंद्र ने बाॅर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) काे प्रदेश में प्रस्तावित पांच में से दो एनएच बनाने का जिम्मा सौंपा है। केंद्र ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। दोनों एनएच किन्नौर से होकर गुजरेंगे।
इससे चीन बाॅर्डर तक पहुंचने के लिए हिमाचल को नया विकल्प मिलेगा। पहला एनएच अटारी बॉर्डर से नादौन-मनाली-सरचु तक बनेगा, जो लेह से होकर जम्मू-कश्मीर तक जाएगा। दूसरा एनएच खाब संगम समधु से किन्नौर के ग्रांफू तक बनाया जाएगा। दोनों हाईवे की दूरी करीब 432 किलोमीटर होगी। इसमें मनाली से सरचु एनएन 222.39 किलोमीटर जबकि खाब संगम समधु से ग्रांफू की लंबाई 209.500 किलोमीटर होगी।
दोनों एनएच बनने से कई गांव लाभांवित होगे। मनाली-सरचु एनएच में हिमाचल के नादौन, हमीरपुर, टोनी देवी, आवा देवी, मंडी, कुल्लू, मनाली, ग्रांफू, केलांग तथा लेह क्षेत्र आएंगे। जबकि समधु से ग्रांफू तक बनने वाले एनएच में चांगो, सुमदो, टैबो, अत्तरगो, काजा, मोरंग, हंसे, लोसर, लच्छु, छौटा, धारा ग्रांफू लाभांवित होंगे।
अधिसूचनाभी जारी: तीनअन्य नेशनल हाईवे की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इनमें 22 किमी लंबे मटौर से धर्मशाला, 45 किलोमीटर ऊना से अंब तथा 133 किलोमीटर पठानकोट से भरमौर शामिल हैं। इनका निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा।
यह क्षेत्र होंगे लाभांवित