पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 हजार स्टूडेंट्स ने दी एनडीए की परीक्षा

3 हजार स्टूडेंट्स ने दी एनडीए की परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशभरमें नेशनल डिफेंस अकेडमी की परीक्षा के लिए हजारों छात्रों की भीड़ उमड़ी। रविवार को हुई परीक्षा में लगभग तीन हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। युवाओं में एनडीए की परीक्षा के लिए काफी क्रेज देखा गया।

शिमला शहर में बनाए गए अलग-अलग सेंटरों में उम्मीदवारों ने भाग लिया। सुबह और शाम के सत्र में दो परीक्षाएं हुई। परीक्षा देने आए उम्मीदवार भानू प्रताप, सुरेंद्र, शिवम, पंकज तनवर, शिल्पा, विनिल पाल और रुपाली का कहना है कि परीक्षा काफी अच्छी हुई है। कुछ प्रश्न कठिन आए हुए थे। बाकी अन्य प्रश्न ठीक थे। उनका कहना है कि एनडीए की परीक्षा देने के लिए वह पिछले एक वर्ष से तैयारी कर रहे थे। यदि चयन होता है तो देश के लिए कुछ करने का माैका मिलेगा।

प्रदेशके 4200 छात्रों ने किया था आवेदन

एनडीएकी परीक्षा के लिए प्रदेश भर से लगभग 4200 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से परीक्षा में सिर्फ तीन हजार छात्र छात्राएं बैठे। प्लस टू के बाद एनडीए की परीक्षा होती है। साइंस विषय में प्लस टू पास करने वाले छात्र ही इस परीक्षा काे देने के लिए पात्र होते हैं। प्रदेश में भी एनडीए की परीक्षा देने के लिए छात्रों में काफी क्रेज देखने को मिला है।