शिमला में ओलावृष्टि, प्रदेश में बारिश
हिमाचलमेंमानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। शिमला में सुबह के समय बारिश हुई, दोपहर बाद ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। मौसम में अचानक आए बदलाव बारिश होने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल में मानसून सितंबर के अंतिम सप्ताह तक सक्रिय रहता है। पिछले एक सप्ताह से बारिश होने के चलते मानसून की समय से पहले विदाई बताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता के बाद बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून एक दो दिन का मेहमान है। जुलाई महीने से अब तक मानसून सीजन में तीस फीसदी कम बारिश रिकार्ड की गई है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अगले दो दिनों तक हिमाचल में बारिश होगी। एक से 4 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। डाॅ.मनमोहन सिंह, निदेशकमौसम विभाग
कहां कितनी बारिश : सुंदरनगरमें 31 मिमी, मंडी में 11 मिमी, बंगाणा में 9 मिमी, धर्मशाला में 4 मिमी और शिमला में 2 मिमी बािरश हुई है।