पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूज्ड सिरिंज: पुलिस करेगी जांच

यूज्ड सिरिंज: पुलिस करेगी जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूज्डसिरिंजमामले में हो रही किरकिरी और सरकार की सख्ती के बाद आईजीएमसी प्रशासन ने तीसरे दिन इस मामले की शिकायत पुलिस से की। दो दिन तक अस्पताल प्रशासन खुद ही लीपापोती में लगा था।

आईजीएमसी में यूज्ड सिरिंज मामले को लेकर अस्पताल के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में दवा नियंत्रक विभाग और आईजीएमसी प्रशासन अफसरों के बीच पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने को लेकर काफी विवाद हुआ। अंत में निर्णय हुआ की मामला गंभीर है, ऐसे में प्रबंधन स्तर पर ही जांच करें, इसे पुलिस को सौंप दिया जाए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस मेें दी गई है। आईजीएमसी के अतिरिक्त निदेशक डॉ. नरेश कुमार लट्ठ ने इस बारे में आदेश जारी किए है। उन्होंने कहा कि लक्कड़ बाजार पुलिस काे मामला भेजा है। पुलिस अधिकारियों को भी फोन से सूचना दे दी है।

अब उन पहलुओं पर नजर टिक गई है, जो अभी तक अनछुए हैं। सिरिंज में कैसे खून की बूंदें आई थी, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही होगा। सिरिंज यदि पैकेड थी तो खून कैसे लगा। जहां इसमें काउंटर मालिक अपने को बेकसूर बता रहा है, प्रबंधन की जांच में भी अभी तक कुछ सामने नहीं आया है।

भास्कर न्यूज | सोलन

आईजीएमसीशिमलामें इस्तेमाल सिरिंज रोगी को बेचने के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग अर्ल्ट हो गया है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद विभागीय जांच तो चल ही रही है लेकिन मेडिकल स्टोर में सिरिंज के स्टॉक की जांच की जा रही है। सोमवार देर शाम ड्रग इंस्पेक्टर ललित कुमार ने सोलन अस्पताल के नजदीक चल रही कैमिस्ट की दुकानों की छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने सिरिंज की एक्पायरी डेट और स्टॉक की जांच की। इसके अलावा शहर की अन्य कैमिस्ट की दुकानों में भी छापेमारी की गई। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही का मामला सामने नहीं आया। ड्रग इंस्पेक्टर ललित कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में भी छापेमारी जारी रहेगी।

आईजीएमसी के अतिरिक्त निदेशक का लेटर मिला है। इस मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इसमें दवा नियंत्रक विभाग की टीम से भी बातचीच करेंगे। उसके बाद ही इसमें आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भजनदेव नेगी, एएसपी

À बीते शनिवार को आईजीएमसी में एक मरीज का तीमारदार ट्यूब काउंटर से सिरिंज खरीद कर लाया।

À जैसे ही माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के महिला लैब तकनीशियन ने सिरिंज का पैकेट खोला तो इसमें पहले से