जाखू मंदिर के आसपास अाज रहेगा पावर कट
शिमला | बिजलीबोर्ड 30 सितंबर को टिटला होटल सब स्टेशन में मरम्मत कार्य करेगा। इसके चलते जाखू मंदिर, वायलेट हिल, ओक वुड के आसपास के क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी। एचपीएसईबीएल संजौली के अस्सिटेंट इंजीनियर सुशील कुमार ने बताया कि बिजली की सप्लाई सुबह 10 बजे से पांच बजे तक बंद रहेगी। यह मौसम पर निर्भर करेगा।