खदर स्कूल में खाली पद भरने की मांग की
शिमला | ग्रामपंचायत खदर पाठशाला प्रबंधक समिति के प्रधान हिमाचल प्रदेश ओबीसी सदस्य कुंदन शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खदर में दो सालों से खाली पदों की कंडीशन को खत्म करने की मांग की। जिस पर प्रधान कुंदन ने डिप्टी डायरेक्टर से नाराजगी जताते हुए कहा कि डिप्टी डायरेक्टर सरकार के आदेश नोटिफिकेशन सही नही ंदे पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही रिक्त पद खदर पाठशाला में भर दिया जाएगा।