एनएसएस से जुड़कर करें समाज सुधार
पहाड़ी नाटी की प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध
इसमौके पर एनएसएस के छात्र छात्राओं ने पहाड़ी नाटी की प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया। वही सभागार में बैठे दर्शक झुमने पर मजबूर हो गए। इसके अलावा कॉलेज के छात्र की ओर से गाने गाकर छात्रों का मनोरंजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के अन्य छात्र भी भारी संख्या में मौजूद रहे। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। एनएसएस प्रभारी डॉ सतीश ने कहा कि बच्चों को देश के प्रति आगे रहना चाहिए। उन्होंने एनएसएस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संजौली कॉलेज में एनएसएस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते स्टूडेंटस।
भास्कर न्यूज| शिमला
संजौलीकॉलेज में सोमवार को एनएसएस दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एनएसएस प्रभारी डॉ सतीश और कॉलेज प्रिसिंपल प्रो जेएस नेगी ने दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एनएसएस के बारे में कॉलेज के आम छात्रों को जानकारी दी। इसके अलावा एनएसएस के साथ जुड़कर समाज के प्रति काम करने को कहा। कॉलेज प्रिसिंपल प्रो जेएस नेगी ने एनएसएस प्रभारी और एनएसएस छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि एनएसएस एक ऐसा हिस्सा है जिसमें समाज के लिए और दूसरों के लिए कुछ किया जा सकता है।
उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए एनएसएस के साथ जुड़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवी समाज के वह अंग होते हैं जो लोगों के बारे में सोचकर उनकी आर्थिक मदद भी करते हैं।
स्वयंसेवी खुद कई जगहों से गंदगी को हटाकर समाज को साफ सुथरा बनाने में एक अहम रोल अदा करते हैं। जिससे लोगों को सफाई रखने के बारे में एक प्रेरणा मिलती है।