पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खर्चे में कटौती: जीएस बाली वापस करेंगे सरकारी गाड़ी

खर्चे में कटौती: जीएस बाली वापस करेंगे सरकारी गाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलकेपरिवहन मंत्री जीएस बाली ने सोमवार को ऊना में प्रेसवार्ता के दौरान ऐलान किया कि बतौर मंत्री मिली सरकारी गाड़ी को मंगलवार को सरंडर करेंगे। इसके बाद मंत्री रहते हुए भी निजी वाहन से यात्रा करेंगे आैर डीजल का खर्च भी खुद वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे रिसोर्स मोबलाइजेशन कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस नाते खर्चों की कटौती पहले घर से शुरू करनी चाहिए।

ऐसे में उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी को सरंडर करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को शिमला पहुंच कर अपनी सरकारी गाड़ी वापस लौटा देंगे। परिवहन मंत्री ने साथ ही कहा कि मेरे इस निर्णय को राजनीतिक नजरिये लिए जाए। उन्होंने कहा कि हर साल एचआरटीसी के बेड़े में 300 नई बसें शामिल होंगी।

इस तरह से अगले सालों में एचआरटीसी की सभी बसें नई हो जाएगी। एचआरटीसी बेड़े में नई बसें आने से यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऊना जिले में 18 नई बसें निगम के बेड़े में शामिल हुई हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर हरोली से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से हरोली नई नॉन एसी सुपर फास्ट बस चलाने का ऐेलान किया। इस रूट पर अगर रिटर्न ठीक रही तो बस सेवा को एसी भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऊना में मॉडर्न बस स्टैंड का निर्माण सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार है।

बाली ने कहा कि एचआरटीसी में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) का मामला विचाराधीन है। इस डिवाइस से एचआरटीसी की बसों की लोकेशन का पता चल सकेगा। साथ ही यात्रियों को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला आईटीआई खोलने की तरफ तकनीकी शिक्षा विभाग कदम बढ़ाएगा।

परिवहन मंत्री ने कहा कि बिलासपुर बस दुर्घटना में जिस ड्राइवर का फर्जी लाइसेंस ऊना में बने होने की खबरें रही हैं। उन्होंने कहा कि ऊना के एसपी इसकी जांच करें कि क्या फर्जी लाइसेंस होने के तथ्य सही हैं। इसके अलावा मामले की जांच भी करें कि कहीं ऊना में जाली लाइसेंस बनाने का फर्जीवाड़ा तो नहीं चल रहा है।

परिवहन मंत्री बाली ने कहा कि बढ़ती दुर्घटनाओं को दृष्टिगत मेलों के दौरान मालवाहक वाहनों द्वारा अनाधिकृत रूप से सवारियां ढोने पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे वाहनों को बॉर्डर एरिया पर ही रोक लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को असुविधा हो, इसके लिए उक्त स्थानों पर एचआरटीसी की बसें मुहैया करवाई जाएंगी।

बाली से विकास कार्यों