- Hindi News
- बड़ा सवाल: सिंिकंग जोन में नौ मंजिला कॉम्प्लैक्स बनाने की कैसे मिली अनुमति
बड़ा सवाल: सिंिकंग जोन में नौ मंजिला कॉम्प्लैक्स बनाने की कैसे मिली अनुमति
कार्टरोडपर निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग से मुख्य सड़क टूटने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले पांच महीनों से सड़क के टूटने का खतरा बना हुआ था। पीडबल्यूडी ने निर्माण को लेकर कंस्ट्रक्शन कंपनी को सावधानी बरतने की हिदायत दी थी। कंपनी ने नगर निगम को लीकेज से सड़क गिरने का खतरा बताया था। कृष्णानगर वार्ड की पार्षद ने पार्किंग के निर्माण के खतरे की लिखित शिकायत नगर निगम के आयुक्त मेयर को की थी। इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विभागों की लापरवाही से ये हादसा हुआ। सड़क टूटने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। पार्षद का आरोप है कि जहां पर पार्किंग बन रही है उसका कुछ हिस्सा सिंकिंग जोन में आता है। ऐसे में यहां का निर्माण करने को परमिशन क्यों दे दी। पार्किंग के निर्माण स्थल के साथ नाला बहता है। सड़क के अंदर लीकेज हो रही है। इसका रिसाव आसपास के हिस्से में रहता है। ऐसे में पार्किंग का निर्माण कितना मजबूत होगा इस पर कोई अध्ययन किया गया या नहीं। पार्किंग के निर्माण के लिए खुदाई का काम जेसीबी से किया गया। बरसात के दिनों में भी यहां पर निर्माण जारी था। कंस्ट्रक्शन वर्क के चलते पांच माह पहले यहां पर सड़क को खतरा बनने लगा था। इसके बावजूद नगर निगम, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग किसी ने कोई सुध नहीं ली। जिस स्थान पर सड़क गिरी हैं वहीं पर कंस्ट्रक्शन कंपनी रॉ मेटिरियल को लोड और अनलोड भी करती थी। प्रशासन की लापरवाही के चलते ही इतना बड़ा हादसा पेश आया है।
कई बार आयुक्त से की शिकायत: रजनी
कृष्णानगर वार्ड की पार्षद रजनी सिंह ने कहा कि पार्किंग निर्माण को लेकर लिखित में शिकायत नगर निगम के आयुक्त और मेयर को की थी। पार्किंग के निर्माण होने से खतरे को देखते हुए इसे बंद करने को कहा था। पार्किंग के निर्माण से जो मलबा निकल रहा है उसे नाले में फेंका जा रहा है। इससे नाला ब्लॉक हो रहा है। इससे आसपास का क्षेत्र दलदला बनता जा रहा है। कृष्णा नगर के कई घरों को खतरा बनता जा रहा है। बरसात के दिनों में यह खतरा बढ़ सकता है। घरों को खतरा देख पार्किंग के निर्माण कार्य को बंद करने की शिकायत भी की थी। बावजूद इस के नगर निगम प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।
सड़क को बचाने की दी थी चेतावनी: ईएनसी
लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता नरेश शर्मा ने कहा कि लिफ्ट के पास