सड़क धंसी, जाम लगा, दिन भर जनता परेशान
बिजली का खंभा गिरने से बाल बाल बचे यात्री
निर्माणाधीनपार्किंगके पास जैसे ही सड़क का हिस्सा टूटा, सड़क के किनारे लगा बिजली का खंभा भी हवा में लटक गया। खंबे से जुड़ी बिजली की तारों के अलावा टेलीफोन की तारों से वहां से गुजर रही बस के ठीक ऊपर रुक गई। जैसे ही सड़क का एक हिस्सा बैठा, इसी बीच एक निजी बस यहां से गुजर रही थी। इसमें करीब 40 लोग सवार थे। इस बीच बिजली का खंभा अचानक नीचे गिर गया, इसकी तारें यदि साथ लगती केबल से टकराती तो सीधे बस की छत से टकरा सकती थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे को देखते हुए डीसी, एसपी, नगर निगम के मेयर और आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
भास्कर न्यूज | शिमला
शहरकोसचिवालय से जोड़ने वाले कार्ट रोड के हाईकोर्ट के पास धंसने से पूरा ट्रैफिक बंद रहा। शहर के लोगों को इस कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा हैं। सोमवार सुबह करीब 10.20 बजे पुराने बस अड्डे से छोटा शिमला की तरफ वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तरह रोक दिया। 10 बजकर 32 मिनट पर अचानक लिफ्ट के समीप बन रही पार्किंग के पास से मुख्य सड़क का डंगा धंस गया।
इस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कार्ट रोड के बंद होने के कारण शहर में करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इसके कारण लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को पैदल चलने के कारण परेशानी हुई।
पुलिसपहले हो गई सतर्क
सोमवारसुबह सात बजे सड़क के पास कुछ हिस्सा टूटा। इससे सड़क के किनारे बनी पुलिस गुमटी हवा में लटक गई। पुलिस कर्मचारियों ने लोगों की मदद से गुमटी काे वहां से उठा दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी एक-एक गाड़ी को वहां से निकालने जुट गए।
ये सिलसिला तब तक चलता रहा, जब तक सड़क का बचा हुआ हिस्सा टूट नहीं गया। सूत्रों का कहना है कि प्रशासन को पहले से ही सड़क टूटने का अंदेशा था। ऐसे में रविवार देर शाम यहां से वाहनों को धीरे से चलाने के अादेश भी दिए थे। गाड़ियों के जाम में फंसने के कारण बसों में बैठे याित्रयों को पैदल ही रास्ता पकड़ना पड़ा।
पार्किंगको भी नुकसान
निर्माणाधीनपार्किंग को डंगा गिरने से नुकसान हुआ हैं। पार्किंग के ऊपरी हिस्से में हाल ही में लैंटर डाल था। पत्थर गिरने से इसका अाधा हिस्सा टूटा है। इसके अलावा पार्किंग के साथ लगते दो घराेंं को भी हल्का नुकसान हुआ हैं। हाला